नोए़डा: जीबीयू में बीटेक, लॉ और एमबीए समेत कई कोर्स की सीटें पहले ही राउंड में फुल

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है। बीए एलएलबी, एमबीए, बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीएससी और बीएड जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों की सभी सीटें पहले ही राउंड की काउंसलिंग में भर गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण की काउंसलिंग में ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निर्धारित सीटों के मुकाबले आठ से 11 गुना तक आवेदन प्राप्त हुए, जिसके बाद मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर छात्रों का चयन कर प्रवेश दिया गया।

नए शैक्षणिक सत्र में बीएससी-बीएड की 50, सीएसई की 60, सीएसई (एआई) की 120 और बीए एलएलबी की 120 सीटें निर्धारित थीं। इन सभी पाठ्यक्रमों में पहले ही राउंड में सीटें पूरी तरह भर गईं, जिससे विश्वविद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जीबीयू की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाओं और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही कई प्रमुख पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भर गईं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें