ग्रेटर नोएडा में 5 जुलाई को होगी एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप

ग्रेटर नोएडा । मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की ओर से 5 जुलाई को एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, आगरा और मथुरा के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गौतमबुद्धनगर के प्रतिभागी सुबह और शाम दो सत्रों में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की करना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच काता और कुमिते स्पर्धाओं का आयोजन होगा। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों और तकनीकी मानकों के अनुसार कराए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रेंसी अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कृष्णजीत नागर विशिष्ट अतिथि होंगे। खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले प्रशिक्षकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें