[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए एआई तकनीक का होगा इस्तेमाल

विज्ञापन

नोएडा। शहर में यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए एआई सॉफ्टवेयर को गूगल मैप से जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र की वर्तमान लोकेशन या फीड किए गए इलाके में यातायात की स्थिति की जानकारी हासिल की जा सकेगी। सिस्टम मौजूदा ट्रैफिक के साथ-साथ एक से दो महीने तक का पुराना डेटा भी सुरक्षित रख सकेगा।

विज्ञापन

 पुराने डेटा से जाम के समय की होगी पहचान

एआई सिस्टम के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि किसी सड़क या स्थान पर किस समय नियमित रूप से जाम लगता है। पुराने ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण कर यह जानकारी भी सामने आएगी कि किसी मार्ग से रोजाना कितने वाहन गुजरते हैं, जाम किस समय शुरू होता है और कितनी देर तक रहता है। इसके आधार पर जाम के संभावित कारणों का भी अध्ययन किया जा सकेगा।

ट्रैफिक डायवर्जन और सिग्नल में बदलाव की योजना

एआई से प्राप्त डेटा के आधार पर संबंधित सड़कों पर आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे। इनमें ट्रैफिक डायवर्जन, सड़क की क्षमता बढ़ाना, सिग्नल व्यवस्था में बदलाव और अन्य ट्रैफिक प्रबंधन उपाय शामिल हो सकते हैं। इससे जाम की समस्या वाले स्थानों की पहचान कर उनके समाधान के लिए डेटा आधारित योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

बिना नए कैमरे लगाए जुटाया जा सकेगा ट्रैफिक डेटा

इस तकनीक की खासियत यह बताई जा रही है कि इसके लिए हर जगह नए कैमरे या फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने की जरूरत नहीं होगी। पहले से लगे कैमरों की फीड से भी ट्रैफिक संबंधी जानकारी जुटाई जा सकेगी। इसके अलावा गूगल सैटेलाइट से उपलब्ध डेटा का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें