[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यात्रियों को दिखेगी यूपी के हर जिले की पहचान, लगेगा ओडीओपी स्टॉल

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। एयरपोर्ट परिसर में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत स्टॉल स्थापित किया जाएगा। यहां देश-विदेश से आने वाले यात्री प्रदेश की विविध संस्कृति और उत्पादों को देख और खरीद सकेंगे।

एमएसएमई विभाग ने मांगी एयरपोर्ट पर जगह

ओडीओपी स्टॉल स्थापित करने के लिए एमएसएमई विभाग ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन कर रही यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड से स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। विभाग का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों तक उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाना है।

ओडीओपी स्टॉल के लिए बनी सहमति

यीडा के एसीईओ एवं नायल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट पर ओडीओपी स्टॉल लगाने के लिए सहमति बन गई है। स्टॉल पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक ही स्थान पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी।

वैश्विक बाजार तक पहुंचेंगे यूपी के उत्पाद

प्रदेश सरकार एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए इस योजना को नया मंच मिलने की उम्मीद है। विदेशी यात्रियों के बीच भी प्रदेश के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को पहचान मिल सकेगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें