[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण: किसानों के आबादी प्लाटों का बंटवारा होगा डिजिटल, घर बैठे होगी प्रक्रिया

नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों के छह, आठ और 10 प्रतिशत आबादी प्लाटों के बंटवारे यानी सबडिवीजन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल करने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण लैंड सबडिवीजन एप्लीकेशन सिस्टम विकसित करेगा। इससे आवेदन से लेकर नक्शा स्वीकृति तक की प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलेस हो जाएगी।

24 अगस्त को जारी की गई ई-निविदा

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम) के अनुसार इस योजना के लिए 24 अगस्त 2026 को ई-निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण आइटी कार्यों के लिए एजेंसियों का चयन किया जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख लैंड सबडिवीजन एप्लीकेशन सिस्टम का विकास है।

ऑनलाइन आवेदन से नक्शा अप्रूवल तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल

नए सिस्टम के माध्यम से आबादी प्लाट के सबडिवीजन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच, शुल्क भुगतान और नक्शा अप्रूवल तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और काम में तेजी आने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों और आवंटियों को छोटे-छोटे काम के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन और दस्तावेज जमा करने से लेकर फीस भुगतान तथा नक्शा स्वीकृति तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लोगों का समय और श्रम दोनों बचेंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें