[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यात्रियों का स्वागत करेगा 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत अब आसमान में लहराता विशाल तिरंगा करेगा। टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक सामने दाईं ओर करीब 100 फीट ऊंचा स्मारकीय ध्वजस्तंभ स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने भव्य प्लेटफार्म और मजबूत फाउंडेशन तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

फाउंडेशन तैयार होने के बाद फहराया जाएगा तिरंगा

ध्वजस्तंभ के लिए फाउंडेशन का निर्माण पूरा होने के बाद करीब 100 फीट ऊंचा स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इसके बाद उस पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश क्षेत्र से यह तिरंगा यात्रियों और आगंतुकों को आसानी से दिखाई देगा।

एयरपोर्ट की खूबसूरती में लगाएगा चार चांद

आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग के सामने ऊंचाई पर लहराता तिरंगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अलग पहचान देगा। एयरपोर्ट की भव्य इमारत के साथ राष्ट्रीय ध्वज परिसर की सुंदरता को और बढ़ाएगा। यात्रियों के एयरपोर्ट में प्रवेश करते ही तिरंगे का दृश्य राष्ट्रीय गौरव की भावना भी पैदा करेगा।

30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा ध्वज

एयरपोर्ट से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, स्मारकीय ध्वजस्तंभ पर लगाया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज करीब 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। खुले क्षेत्र में तेज हवा के दबाव को देखते हुए ध्वजस्तंभ और फाउंडेशन को मजबूत तरीके से तैयार किया जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें