[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा को टॉय सिटी और टॉय पार्क से  खिलौना स्टार्टअप में नंबर वन बनाने की तैयारी, बढ़ेगा निर्यात

 नोएडा। भारत का खिलौना उद्योग अब स्टार्टअप क्रांति की रफ्तार पकड़ रहा है और गौतमबुद्धनगर इसका प्रमुख केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है। जिले में विकसित हो रहे टॉय सिटी और टॉय पार्क के दोबारा सक्रिय होने से ग्रेटर नोएडा को देश का बड़ा खिलौना हब बनाने की उम्मीद बढ़ी है। इससे स्थानीय उद्यमियों और नए स्टार्टअप्स को कारोबार के बेहतर अवसर मिलने की संभावना है।

अमेरिका से अफ्रीका तक बढ़ रही भारतीय खिलौनों की मांग

भारतीय खिलौनों की मांग अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया समेत यूरोपीय संघ तथा अफ्रीकी देशों में तेजी से बढ़ रही है। वैश्विक बाजार में भारतीय खिलौनों की बढ़ती मांग का सीधा फायदा ग्रेटर नोएडा में स्थापित होने वाले और पहले से काम कर रहे खिलौना उद्यमियों को मिलने की उम्मीद है।

खिलौना स्टार्टअप में यूपी अभी पांचवें स्थान पर

वर्तमान में खिलौना स्टार्टअप्स की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है। प्रदेश में 59 खिलौना स्टार्टअप्स बताए गए हैं। महाराष्ट्र 150 स्टार्टअप्स के साथ पहले, कर्नाटक 105 के साथ दूसरे, गुजरात 92 के साथ तीसरे और दिल्ली 69 स्टार्टअप्स के साथ चौथे स्थान पर है।

पांच राज्यों में देश के 62 प्रतिशत खिलौना स्टार्टअप

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मिलकर देश के करीब 62 प्रतिशत खिलौना स्टार्टअप्स संचालित हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि खिलौना क्षेत्र में इन राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश अब अपनी स्थिति मजबूत करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें