[gtranslate]
[gtranslate]

यमुना सिटी को आवारा कुत्तों और गोवंश की समस्या से मिलेगी राहत, यीडा बनाएगा 500 कुत्तों का डॉग शेल्टर और 600 गोवंश की गोशाला

नोएडा।यमुना सिटी। आवारा कुत्तों और खुले में घूमने वाले गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 500 आवारा कुत्तों और 600 गोवंश के संरक्षण के लिए दो अलग-अलग परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद आवारा पशुओं की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

2000 वर्गमीटर में सीएसआर फंड से बनेगा डॉग शेल्टर

यीडा अधिकारियों के अनुसार जहांगीरपुर में 2000 वर्गमीटर भूमि पर डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शेल्टर का निर्माण एक निजी संस्था द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत कराया जाएगा। यहां करीब 500 आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।

भोजन, उपचार और नसबंदी की मिलेगी सुविधा

डॉग शेल्टर में कुत्तों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अलग-अलग रखने की व्यवस्था के साथ भोजन, पानी और साफ-सफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा कुत्तों के उपचार, टीकाकरण और नसबंदी की भी व्यवस्था की जाएगी। पशु चिकित्सकों की निगरानी में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।

आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने पर जोर

प्राधिकरण की इस परियोजना का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है। नसबंदी और टीकाकरण के माध्यम से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ लोगों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें