[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में जाम और प्रदूषण कम करने के लिए बनेंगी 15 मॉडल रोड, प्राधिकरण ने तैयार की योजना

नोएडा। शहर में यातायात जाम की समस्या कम करने और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नोएडा प्राधिकरण 15 मॉडल रोड विकसित करेगा। इसके लिए विभिन्न वर्क सर्किल की सबसे व्यस्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों को व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग पर लगेगी रोक

मॉडल रोड परियोजना के तहत सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित किया जाएगा। इससे यातायात का दबाव कम होगा और सड़कों पर धूल की समस्या भी घटेगी। प्राधिकरण का मानना है कि इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने के साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

रेहड़ी-पटरी और ऑटो-टेंपो के लिए तय होंगे स्थान

सड़क किनारे अव्यवस्था को दूर करने के लिए रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इसी तरह ऑटो और टेंपो के लिए भी अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। इससे मुख्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण की समस्या कम होगी तथा यातायात सुचारु रहेगा।

पैदल यात्रियों को भी मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मॉडल रोड को केवल वाहनों के आवागमन के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर भी विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट में बैठने की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को बेहतर और सुविधाजनक शहरी वातावरण मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें