[gtranslate]
[gtranslate]

आगरा के आठ गांवों के 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत, करबन नदी पर पुल बनाएगा यमुना प्राधिकरण

 नोएडा। मानसून के दौरान करबन नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा के करीब आठ गांवों के लगभग 20 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से रानी, धौराऊ समेत आसपास के गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

सर्विस रोड से आवागमन हो जाता है बंद

आगरा जिले के कई गांव यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आते हैं। इसी क्षेत्र से करबन नदी गुजरती है। मानसून के दौरान नदी में पानी बढ़ने पर सर्विस रोड पर आवाजाही प्रभावित हो जाती है। इससे ग्रामीणों को अपने गांवों तक आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने उठाई थी पुल निर्माण की मांग

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक धर्मपाल सिंह ने करबन नदी पर पुल निर्माण की मांग की थी। इसके बाद यमुना प्राधिकरण ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू की। प्राधिकरण की ओर से पुल निर्माण को लेकर सर्वे भी पूरा कर लिया गया है।

प्राधिकरण बोर्ड ने दी निर्माण को मंजूरी

यमुना प्राधिकरण के एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि प्राधिकरण बोर्ड ने करबन नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के तैयार होने के बाद मानसून में सर्विस रोड पर आवाजाही बंद होने की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें