[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के सेक्टर-128 में खेलते-खेलते लापता हुए तीन बच्चे, पुलिस ने 20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले

नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-128 स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर रहने वाले श्रमिक परिवार के तीन बच्चे बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे खेलते-खेलते लापता हो गए। इनमें दो बच्चों की उम्र करीब पांच-पांच वर्ष और एक बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता फैल गई और उन्होंने आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश शुरू की।

साढ़े आठ बजे पुलिस को दी गई सूचना

परिजनों ने काफी देर तक बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे थाना सेक्टर-126 पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की तलाश के लिए टीम सक्रिय कर दी।

पुलिस ने आसपास के इलाके में चलाया तलाशी अभियान

पुलिस टीम ने निर्माणाधीन साइट और उसके आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाई और बच्चों के बारे में सुराग हासिल करने का प्रयास किया।

20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

बच्चों की तलाश के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर बच्चों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों की जांच की गई। पुलिस टीम बच्चों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें