[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में ओला-उबर चलाने की आड़ में दोपहिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

नोएडा। ओला-उबर टैक्सी चलाने की आड़ में एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को स्टेलर पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मैनपुरी के नेका मऊ गांव निवासी रवि प्रताप, प्रशांत सिंह, दीपांशु और सकत गांव निवासी विमल शाक्य के रूप में हुई है।

12 चोरी की बाइक और वैगनआर कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से चोरी की गई 12 बाइक, एक वैगनआर कार और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना दीपांशु है, जबकि चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली कार विमल शाक्य की है। चारों आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं।

टैक्सी चलाते समय रेकी कर बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चारों टैक्सी चलाते हैं। टैक्सी चलाने के दौरान वे अलग-अलग स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को बाद में दूसरे लोगों को बेच दिया जाता था।

आठ से 10 हजार रुपये में बेचते थे चोरी की बाइक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को करीब आठ से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस से बचने और पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए आरोपी अपने पास चाकू रखते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें