[gtranslate]
[gtranslate]

यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्वैलरी मुनीम से गहनों से भरा बैग लूटा, बयान बदलने पर जांच तेज

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात आगरा निवासी एक ज्वैलरी कारोबारी के मुनीम से गहनों से भरा बैग लूट लिया गया। सफेद रंग की बलेनो कार में सवार चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 आठ घंटे में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

पीड़ित की शिकायत दर्ज होने के करीब आठ घंटे के भीतर पुलिस ने मुनीम द्वारा बताई गई कार की लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके आधार पर घटना के समय कार में सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस अब दोनों से घटना के संबंध में अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

मुनीम के बदले बयान से जांच में नया मोड़

जांच के दौरान मुनीम ने हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों के घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया। जबकि इससे पहले वह सीसीटीवी फुटेज में उनकी तस्वीरें देखकर उन्हीं पर लूट का आरोप लगा चुके थे। इसके अलावा मुनीम और कार चालक द्वारा बताए गए घटनाक्रम तथा पुलिस को मिले साक्ष्यों में भी कई विरोधाभास सामने आए हैं। इसी वजह से पुलिस अब पूरे मामले को साजिश के एंगल से भी जांच रही है।

दिल्ली से लौटते समय हुई वारदात

पुलिस जांच में सामने आया कि आगरा के कमला नगर निवासी ज्वैलर्स पंकज अग्रवाल के यहां पिछले 10 वर्षों से कार्यरत मुनीम राम कुमार शर्मा एक अगस्त की रात करीब 10 बजे चालक दीपक चौहान के साथ इनोवा कार से दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटने के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर उनके साथ यह लूट की वारदात हुई। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें