[gtranslate]
[gtranslate]

पीएम मोदी को अपशब्द और फिर माफी, दो वीडियो में लड़की एक या अलग? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नोएडा।जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बाद में सामने आए माफी वाले वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई कि दोनों वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की एक ही है या अलग-अलग।

 माफी वाले वीडियो के बाद उठे पहचान पर सवाल

प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगने के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इंटरनेट मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि अपशब्द बोलने वाली और माफी मांगने वाली लड़की अलग-अलग हैं। इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वीडियो के आधार पर यूजर्स कर रहे अलग-अलग दावे

लड़की के स्वजन ने वीडियो जारी कर उसके नाबालिग होने का दावा किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दोनों वीडियो में दांतों की बनावट, नाक छिदी होने और न होने जैसे अंतर गिनाते हुए दावा कर रहे हैं कि दोनों लड़कियां अलग हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘सीता-गीता’ की चर्चा के बीच पुलिस की जांच पर नजर

सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि अपशब्द कहने और माफी मांगने के लिए दो अलग-अलग बहनों का इस्तेमाल किया गया। इस दावे को ‘सीता-गीता’ वाला मामला बताते हुए शेयर किया जा रहा है। फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले को लेकर पुलिस व संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें