लाखों रोजगार सृजन की दिशा में यीडा का बड़ा कदम, चार ओएसडी करेंगे निगरानी

 ग्रेटर नोएडा। एमएसएमई इकाइयों के निर्माण कार्य को गति देने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अब अपैरल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में आवंटित भूखंडों पर औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू कराने की दिशा में नई पहल की है। प्राधिकरण का उद्देश्य तय समय में परियोजनाओं को धरातल पर उतारना और निवेश को उत्पादन में बदलना है।

चार ओएसडी को सौंपी गई जिम्मेदारी

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह ने इस अभियान की निगरानी के लिए चार विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किए हैं। उन्हें आवंटियों से नियमित संपर्क बनाए रखने, निर्माण कार्य शुरू कराने और निर्माण में आ रही प्रशासनिक या तकनीकी बाधाओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार सृजन की बड़ी संभावनाएं

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां लाखों रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसी उद्देश्य से अपैरल पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के तहत बड़ी संख्या में उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं।

रजिस्ट्री के बाद भी निर्माण की रफ्तार धीमी

प्राधिकरण के अनुसार अधिकांश आवंटियों को भूखंडों की रजिस्ट्री और कब्जा सौंपा जा चुका है, लेकिन अपेक्षित स्तर पर औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यीडा अब निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आवंटियों के साथ समन्वय बढ़ाएगा, ताकि परियोजनाएं जल्द शुरू हों और क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें