ग्रेटर नोएडा में 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत की जानकारी अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिवानी रावत ने दी। यह आयोजन ‘समाधान समारोह अभियान’ के तहत किया जा रहा है।

विशेष लोक अदालत का उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों का निस्तारण कराना है, जिनमें आपसी सुलह-समझौते की संभावना मौजूद है। ऐसे वादकारी, जिनके मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं और जिनका समाधान आपसी सहमति से संभव है, वे इस मंच के माध्यम से अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा करा सकेंगे।

डीएलएसए के अनुसार, विशेष लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल और कम खर्च में समाधान संभव होगा। इससे न केवल न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि पक्षकारों को भी लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

शिवानी रावत ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन मामलों में समझौते की संभावना हो, वे विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल विवादों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान के साथ न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें