[gtranslate]
[gtranslate]

यीडा सिटी के प्रवेश द्वार को मिलेगा आकर्षक रूप, कंपनियों से जल्द मांगे जाएंगे प्रस्ताव

नोएडा।यीडा सिटी की खूबसूरती बढ़ाने और शहर में आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए यमुना प्राधिकरण प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्राधिकरण जल्द ही कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित करेगा। चयनित कंपनी प्रवेश द्वार की थीम और निर्माण से जुड़े अन्य कार्यों को लेकर सुझाव देगी।

एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बढ़ेगा आवागमन

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। दिसंबर तक यहां से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद देश-विदेश से आने वाले यात्रियों का यीडा क्षेत्र से आवागमन बढ़ेगा। ऐसे में प्राधिकरण शहर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने पर जोर दे रहा है।

60 मीटर सड़क पर बनेगा प्रवेश द्वार

प्राधिकरण के अनुसार, 60 मीटर चौड़ी सड़क पर जहां से यीडा क्षेत्र शुरू होता है, वहीं प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इससे यीडा सिटी में प्रवेश करने वाले लोगों को शहर की पहचान और विकास की झलक दिखाई देगी। प्रवेश द्वार के लिए विशेष थीम तैयार की जाएगी।

फव्वारे और हरियाली से बढ़ेगी खूबसूरती

यीडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने बताया कि 60 मीटर सड़क के सात किलोमीटर माइलस्टोन पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसे आकर्षक बनाने के लिए फव्वारे, लैंडस्केपिंग और हरियाली समेत कई कार्य किए जाएंगे। प्रवेश द्वार की डिजाइन और थीम को आधुनिक रूप देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें