[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में भूमिगत केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइपलाइन, 30 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

नोएडा सेक्टर-62 के रजत विहार बी और सी ब्लॉक के निवासी पिछले दो दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। शनिवार को भूमिगत बिजली केबल बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण करीब 30 घंटे बाद भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लगभग एक हजार परिवार प्रभावित हैं।

टैंकर के भरोसे चल रहा काम

जलापूर्ति बाधित होने के बाद क्षेत्र के लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। हालांकि एक ही टैंकर से बड़ी संख्या में परिवारों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे सभी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। पीने के पानी से लेकर घरेलू कामकाज तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल विभाग के आश्वासन से बढ़ी नाराजगी

स्थानीय निवासी सुखदेव शर्मा ने बताया कि मुर्गा मंडी तिराहे के पास हनुमान मंदिर के निकट बिजली विभाग द्वारा भूमिगत केबल डालने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। निवासी ऋतुराज ने कहा कि 30 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जल विभाग लगातार जल्द मरम्मत का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

निवासियों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित

क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि पानी की कमी से घरों के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। बिंदु शर्मा ने बताया कि दो दिन से घर के सभी काम प्रभावित हैं। रतन प्रकाश मौर्य ने कहा कि पानी न मिलने से ऑफिस जाने में भी देरी हुई। भारत भट्ट ने बताया कि रातभर मरम्मत कार्य चलने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई, जबकि ओपी अग्रवाल ने कहा कि पानी के अभाव में पूजा-पाठ और दैनिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें