ग्रेटर नोएडा जोन की कर वसूली में बड़ा उछाल, जून में 1235 करोड़ का जीएसटी संग्रह

 

 ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग के नोएडा जोन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। विभाग के अनुसार जून 2026 में जोन का जीएसटी संग्रह 1235 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष जून में यह 937 करोड़ रुपये था। इस तरह एक वर्ष में 298 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

लगातार तीन माह से बढ़ रहा राजस्व

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में 1442.18 करोड़ रुपये और मई में 1113.37 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था। बीते तीन महीनों से राजस्व संग्रह में लगातार बढ़ोतरी का रुझान देखने को मिल रहा है।

 कारोबार बढ़ने और सख्ती का दिखा असर

अपर आयुक्त संदीप भागिया ने बताया कि जिले में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार से राजस्व में वृद्धि हुई है। साथ ही जीएसटी चोरी पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान भी तेज किया गया है, जिससे कर संग्रह बेहतर हुआ है।

 नए उद्योग और कॉरिडोर बने राजस्व वृद्धि की वजह

गौतमबुद्ध नगर में नए उद्योगों की स्थापना, नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र में कंपनियों के निवेश और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के वेस्टर्न व ईस्टर्न कॉरिडोर से कारोबार को गति मिली है। इसके अलावा शराब, संपत्ति और अन्य क्षेत्रों से मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें