नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में बीएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ श्रृंखला-1 का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष महंत नारायण गिरी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं।
एक वर्ष तक चले धार्मिक आयोजनों का हुआ समापन
बीएस फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा ने बताया कि संस्था ने एक वर्ष पूर्व सुंदरकांड पाठ श्रृंखला-1 की शुरुआत की थी। इस दौरान 12 सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ, मानस पाठ, हरिनाम संकीर्तन, भजन संध्या तथा तीन धार्मिक कथाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस सफल श्रृंखला के समापन के बाद जल्द ही सुंदरकांड पाठ श्रृंखला-2 की घोषणा की जाएगी।
धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान
समारोह में धन्वंतरी दास, अशोक भारद्वाज, जसराज जी महाराज, बिजेंद्र कृष्ण शास्त्री, बंशीधर दास (इस्कॉन), मानस मधुप, नवीन भाई ओझा, कृष्णपंत आकंचन, नवनीत मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रवीण पांडे, सुनील शास्त्री, के.सी. गुप्ता, श्रीमती राधा शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रवेश आचार्य और हिमांशु बाथम सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग
डॉ. बबीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, सांसद प्रतिनिधि संजय वाली, उत्कर्ष शर्मा, ललित गुप्ता (ललित एंटरप्राइजिंग) और मुकेश गुप्ता उद्देश्य का विशेष सहयोग रहा। समारोह में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग, संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, उपदेश भारद्वाज, श्री शनि मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, टी.एन. गोविल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


