नोएडा में धार्मिक उत्सव की धूम : सेक्टर-117 के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में हुआ भव्य स्थापना दिवस समारोह

Noida News: नोएडा के सेक्टर-117 स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस (जीर्णोद्धार उपरांत) सोमवार को श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-पाठ, हवन, वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्रद्धालुओं ने लिया भगवान का आशीर्वाद

सेक्टर-117 RWA के अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने बताया की  कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और सेक्टरवासियों सहित आसपास की विभिन्न सोसाइटियों के लोग परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे। हवन और धार्मिक अनुष्ठानों में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए और सेक्टरवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें