[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा शहर में बढ़ेगी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा, 10 नई बसें चलाने की तैयारी

विज्ञापन

 

नोएडा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नोएडा में 10 और बसें अलग-अलग रूट पर चलाने की तैयारी है। इनके लिए चार रूट निर्धारित किए गए हैं। नई बसों के संचालन से नोएडा के अंदरूनी सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को प्रमुख सेक्टरों और परिवहन केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

चार प्रमुख मार्गों पर होगा बसों का संचालन

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, नई बसें चार अलग-अलग मार्गों पर संचालित की जाएंगी। इनमें सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22, बोटेनिकल गार्डन से एकमूर्ति, बोटेनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट और बोटेनिकल गार्डन से परी चौक का रूट शामिल है। इन मार्गों के जरिए नोएडा के विभिन्न सेक्टरों को ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र से जोड़ने की योजना है।

नोएडा में 60 और ग्रेटर नोएडा में 50 बसें पहले से चल रहीं

वर्तमान में नोएडा क्षेत्र में 60 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं ग्रेटर नोएडा में 50 और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें संचालित हो रही हैं। नई बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का विस्तार होगा और अलग-अलग क्षेत्रों के बीच आवागमन के विकल्प बढ़ेंगे।

सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22 तक रहेगा पहला रूट

पहले रूट पर बसें सेक्टर-137 से चलकर एडवांट, सेक्टर-142, पंचशील इंटर कॉलेज, सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, महामाया इंटर कॉलेज, सेक्टर-37 और बोटेनिकल गार्डन पहुंचेंगी। इसके बाद अट्टा पीर, सेक्टर-27 स्टाफ कॉलोनी, डीएम चौराहा, सेक्टर-21ए मोदी माल, सेक्टर-10 लालबत्ती और चौड़ा मोड़ होते हुए सेक्टर-12/22 तक जाएंगी। इस रूट से कई प्रमुख सेक्टरों और संस्थानों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें