
नोएडा। नोवरा के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के जीएम जल आरपी सिंह से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं सीवर से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने छलेरा और रोहिल्लापुर की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जल और सीवर व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत पर चर्चा की गई।

छलेरा में सीवर समस्या के समाधान की मांग
ग्राम छलेरा में सीवर व्यवस्था से जुड़ी समस्या को लेकर पवन कुमार राणा की ओर से भेजी गई शिकायत को नोवरा ने प्राधिकरण के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में जीएम जल आरपी सिंह को मांग पत्र सौंपकर सीवर संबंधी समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र कराने की मांग रखी गई।
रोहिल्लापुर में जल-सीवर लाइन की समस्या उठाई
ग्राम रोहिल्लापुर की बाहरी पेरीफेरी में जल एवं सीवर लाइन से जुड़ी समस्या को लेकर भी अलग मांग पत्र सौंपा गया। नोवरा ने क्षेत्र में आवश्यक कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जल और सीवर से जुड़ी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मूलभूत जरूरत हैं, इसलिए समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाना जरूरी है।
जीएम जल ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
जीएम जल आरपी सिंह ने दोनों मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नोवरा के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर और उपाध्यक्ष अजय चौहान मौजूद रहे। डॉ. रंजन तोमर ने प्राधिकरण से दोनों समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल एवं सीवरेज से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सके।


