ग्रेटर नोएडा में वकीलों का बड़ा आंदोलन : चैंबर निर्माण मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

दीप चौधरी, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण से जुड़े पत्राचार और कथित बाधाओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे अधिवक्ता जैतपुर गोल चक्कर के पास स्थित पार्क में एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर विरोध दर्ज कराएंगे।

“यह सिर्फ चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई”

एडवोकेट सिंहराज चौधरी सह सचिव (प्रशासनिक) ने बताया की यह संघर्ष केवल चैंबर निर्माण का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार, भविष्य और एकता से जुड़ा हुआ है। बार में करीब 3000 अधिवक्ता होने के बावजूद बड़ी संख्या में वकील अब भी चैंबर सुविधा से वंचित हैं।

एकजुटता दिखाने की अपील

एडवोकेट सिंहराज चौधरी ने वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं से समय पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है। कहा गया कि सभी अधिवक्ताओं का नैतिक दायित्व है कि वे चैंबर विहीन साथियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मंच पर एकजुट हों।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें