[gtranslate]
[gtranslate]

गैंगस्टरों के खिलाफ सभी राज्यों की पुलिस मिलकर करे कार्रवाई

नोएडा। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न शहरों में गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी, लूट और हत्या जैसी वारदातों में बढ़ोतरी को देखते हुए अब सभी संबंधित राज्यों की पुलिस को साझा रणनीति के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके लिए समन्वित अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।

अलग टीम गठन का दिया सुझाव

जागरण विमर्श के दौरान हरियाणा के सेवानिवृत्त सीआईडी चीफ एवं एडीजीपी रेशम सिंह ने कहा कि एनसीआर के लिए एक अलग विशेष टीम का गठन किया जा सकता है। इस टीम की कमान किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए, ताकि तय लक्ष्य के साथ गैंगस्टरों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

शरण देने वालों पर भी हो सख्त कार्रवाई

रेशम सिंह ने कहा कि केवल अपराधियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उन्हें शरण देने, आर्थिक मदद पहुंचाने और सहयोग करने वाले लोगों को भी कानून के दायरे में लाना आवश्यक है। इससे संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

पुलिस, अभियोजन और न्यायिक तंत्र की अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ सफल कार्रवाई के लिए पुलिस, अभियोजन और न्यायिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। तीनों संस्थाओं के प्रभावी सहयोग से ही अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें