[gtranslate]
[gtranslate]

मेडिकल डिवाइस पार्क में बनेगा अत्याधुनिक गामा रेडिएशन सेंटर

 ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक गामा रेडिएशन सेंटर स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए निर्माण कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

20 जुलाई तक होगा कंपनी का चयन

यीडा के अधिकारियों के अनुसार 20 जुलाई तक निर्माणकर्ता कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। चयनित एजेंसी को तय मानकों के अनुसार सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

एक साल में पूरा होगा निर्माण

प्राधिकरण ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष की समयसीमा तय की है। गामा रेडिएशन सेंटर तैयार होने के बाद मेडिकल डिवाइस और बायोटेक उत्पादों की उन्नत जांच, गुणवत्ता परीक्षण और प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

तकनीकी मानकों के अनुरूप बनेगा सेंटर

यीडा ने बताया कि परियोजना को तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए परमाणु ऊर्जा से जुड़ी संस्था बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटोप टेक्नोलॉजी (BRIT) के साथ साझेदारी की जाएगी, ताकि सेंटर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरा उतर सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें