
नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा की ओर से सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं आदर्शों को याद किया।
मुकेश यादव ने गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद
उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और दुनिया को मानवता एवं शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे को बताया प्रेरणादायक
मुकेश यादव ने कहा कि शास्त्री ने अपनी ईमानदारी और कर्मठता से भारतीय राजनीति में आदर्श स्थापित किया। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की मजबूती और आत्मनिर्भरता के संदेश का प्रतीक है। दोनों महान नेताओं का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सहाबुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर, जावेद खान, ललित अवाना, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, डॉ. सीमा, सतीश पांचाल, राहुल पांडे, वसीम खान, एसएस शिशोदिया, पद्माकर त्रिपाठी, बंधु त्रिपाठी, मनोज तिवारी, सुरेंद्र रावत, मुकेश मिश्रा, सुशील कुमार, आसिफ खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



