
नोएडा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सेक्टर 105 स्थित सेंट्रल पार्क में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सेक्टरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में निवासी पार्क में जुटे और सामूहिक श्रमदान कर पार्क व आसपास के परिसर की सफाई की।
एसीओ पुष्पराज सिंह ने निवासियों के साथ किया श्रमदान
निवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और आरडब्ल्यूए की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्वच्छता संबंधी संदेश को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज का आधार है। प्राधिकरण शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है और जनभागीदारी से इन प्रयासों को और मजबूती मिलती है।
प्राधिकरण अधिकारियों और सेक्टरवासियों ने बढ़ाया उत्साह
अभियान में नोएडा प्राधिकरण के कई अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा। इस दौरान महाप्रबंधक आर. एस. यादव, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह, उद्यान विभाग के उपनिदेशक बुद्ध विलास सिंह, अवर अभियंता विक्रम सिंह मोंगा और हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश भाटी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व चीफ कमिश्नर (जीएसटी) उपेंद्र गुप्ता, सुधांशु त्रिवेदी, शिव कुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, पूजा शर्मा, संजय गोयल और विनोद गोयल समेत बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी अभियान में शामिल हुए।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने संभाली अभियान की कमान
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष रानी गौतम, संयुक्त सचिव अनिल भदोरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान और नवीन पालीवाल ने किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने एसीओ पुष्पराज सिंह, प्राधिकरण अधिकारियों और सभी निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेक्टर 105 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आरडब्ल्यूए की ओर से आगे भी ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे।



