
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके अनुसार आज भी दोनों नेताओं के विचार समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव और प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देश व समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने युवा पीढ़ी से दोनों नेताओं के विचारों को अपनाने और देश की एकता व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा- आम जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी पार्टी
विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान और उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सार्वजनिक जीवन में सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।
वोटर लिस्ट को लेकर सपा कल करेगी प्रेस वार्ता
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने नोएडा में मतदाता सूची को लेकर सपा की आगामी प्रेस वार्ता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से कल नोएडा विधानसभा-61 में एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची से संबंधित परीक्षण और एकत्र किए गए दस्तावेजों के आधार पर कुछ तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। सपा का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित डुप्लीकेट मतदाताओं और अन्य गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं तथा पार्टी से जुड़े कुछ समर्थकों और पदाधिकारियों के नाम कथित रूप से हटाए गए हैं। इन दावों के समर्थन में पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और प्रमाणों को प्रेस वार्ता में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पार्टी मतदाता सूची की पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने से जुड़े मुद्दों को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष भी रखेगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
डॉ. आश्रय गुप्ता, वीर सिंह यादव, विकास यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, गौरव कुमार यादव, सोनू त्यागी, सोनू, उदय सिंह, गौरव यादव, एडवोकेट रणपाल अवाना, कुलभूषण शर्मा, लोकेश यादव, वीरपाल यादव, राकेश यादव, प्रेम सिंह, मनोज, मंजीत यादव, राणा मुखर्जी, कृपा शंकर यादव, अनेक सिंह, कवित गुर्जर, रामवीर यादव, राज यादव, मोहित, गुड्डू चौधरी, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, नितिन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



