[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का तबादला, विशेष सचिव गृह बनाए गए

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सतीश पाल का मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें विशेष सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। सतीश पाल फरवरी 2023 से नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत थे।

पुष्प राज सिंह बने नोएडा के नए एसीईओ

सतीश पाल के स्थान पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा प्राधिकरण का नया एसीईओ नियुक्त किया गया है। पुष्प राज सिंह अब प्राधिकरण के महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कई अहम विभागों की संभाली थी जिम्मेदारी

सतीश पाल नोएडा प्राधिकरण में भूलेख, नियोजन, औद्योगिक, विधि और डीएनजीआईआर से जुड़े कार्यों को देख रहे थे। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ा, जिसमें स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाएं भी शामिल रहीं।

विवादों से दूर रहा सतीश पाल का कार्यकाल

सतीश पाल का कार्यकाल ज्यादातर विवादों से मुक्त रहा। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में किसानों ने मांगें पूरी न होने और हाईपावर कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें