[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के निठारी में 2.71 करोड़ से बनेगा नया बारातघर, छह महीने में पूरा होगा निर्माण

नोएडा। ग्राम निठारी में पुराने बारातघर को तोड़कर नया बारातघर बनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नए बारातघर के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 71.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बारातघर 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा।

405 वर्ग मीटर में बनेगी दो मंजिला इमारत

प्राधिकरण के अनुसार, बारातघर के लिए 405 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। भवन के भूतल और प्रथम तल पर दो-दो कमरे और एक-एक हॉल बनाए जाएंगे। कमरों में कोटा स्टोन की फर्श और एल्युमिनियम ग्लास की खिड़कियां लगाई जाएंगी।

दोनों मंजिलों पर बनेंगे महिला और पुरुष शौचालय

नए बारातघर में सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। दोनों मंजिलों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। शौचालयों में विट्रिफाइड टाइल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

लॉन और पार्किंग के लिए भी होगी जगह

महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि बारातघर के शेष 1,595 वर्ग मीटर क्षेत्र में लॉन और वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। इससे कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें