[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की ई-बस सेवा में बड़ा बदलाव, अब कासना और ग्रेनो वेस्ट में ही होगी चार्जिंग

नोएडा।ग्रेटर नोएडा तीनों प्राधिकरणों में सबसे कम यात्री मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा की ई-बस सेवा के संचालन की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ई-बसों को चार्जिंग के लिए नोएडा स्थित इलेक्ट्रिक डिपो नहीं भेजा जाएगा। चार्जिंग की पूरी व्यवस्था ग्रेटर नोएडा के कासना डिपो और ग्रेनो वेस्ट में ही विकसित की जा रही है।

कासना डिपो में तैयार हुई चार्जिंग सुविधा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि कासना डिपो में सात चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। जरूरत बढ़ने पर यहां आठ और स्टेशन जोड़े जाएंगे। इसके बाद कासना डिपो में कुल 15 चार्जिंग स्टेशन हो जाएंगे, जो 25 ई-बसों की चार्जिंग के लिए पर्याप्त होंगे।

ग्रेनो वेस्ट में भी बनेंगे 15 चार्जिंग स्टेशन

ग्रेनो वेस्ट के 130 मीटर रोड पर विकसित किए जा रहे बस कॉरिडोर में भी 15 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में संचालित ई-बसों को स्थानीय स्तर पर ही चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी और संचालन अधिक सुगम होगा।

खाली दौड़ से बचेगी बसें, बढ़ेगी संचालन क्षमता

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ई-बसों को चार्जिंग के लिए नोएडा या कासना तक खाली नहीं जाना पड़ेगा। बसों की बैटरी नजदीकी चार्जिंग स्टेशन पर ही चार्ज हो सकेगी, जिससे समय और ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही ई-बस सेवा का संचालन अधिक प्रभावी और किफायती बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें