नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए इंडिगो की नई उड़ान शुरू

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को इंडिगो ने किशनगढ़ (अजमेर) के लिए नई विमान सेवा शुरू कर दी।   इस नई सेवा से यात्रियों को राजस्थान के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक सीधी और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।

इस नई उड़ान के शुरू होने के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से राजस्थान के तीन प्रमुख शहरों—जयपुर, जोधपुर और किशनगढ़ (अजमेर)—के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे प्रदेश के व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए दूसरे एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बुधवार को ही इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के नौ शहरों के लिए अपनी उड़ान सेवाओं की शुरुआत की थी। इसके अगले ही दिन किशनगढ़ (अजमेर) को नेटवर्क में शामिल कर एयरलाइन ने अपने घरेलू उड़ान नेटवर्क का और विस्तार किया है। इससे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी लगातार मजबूत होती जा रही है।

एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में और भी शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इसी क्रम में इंडिगो 10 जुलाई से मुंबई के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू करेगी। नई उड़ानों के शुरू होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें