नोएडा में कूड़ा उठान ठप: बार-बार की हड़ताल ने प्राधिकरण की तैयारी पर उठाए सवाल, क्यों नहीं है प्लान-बी?

नोएडा। शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर संकट के दौर में पहुंचती नजर आ रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते आने वाले दिनों में सेक्टरों और गांवों से कूड़ा उठान प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

हर दो महीने में हड़ताल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। लगभग हर एक या दो महीने में किसी न किसी मांग को लेकर एजेंसी के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं, जिसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ता है। हड़ताल के दौरान घरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लग जाता है।

बैकअप एजेंसी करनी चाहिए तैयार

निवासियों ने सवाल उठाया है कि जब बार-बार ऐसी स्थिति बन रही है तो नोएडा प्राधिकरण ने अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं तैयार की। उनका कहना है कि सफाई जैसी आवश्यक सेवा के लिए प्राधिकरण को एक “बी टीम” या बैकअप एजेंसी तैयार रखनी चाहिए, ताकि किसी भी हड़ताल या विवाद की स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें