Noida News : सेक्टर-117 स्थित सनातन धर्म मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 25 मई 2026, सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) सेक्टर-117 की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
सुबह पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मंदिर परिसर में पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार मंदिर स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोपहर में होगा भंडारा और प्रसाद वितरण
स्थापना दिवस के अवसर पर दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

गेट नंबर-1 के पास आयोजित होगा कार्यक्रम
यह धार्मिक आयोजन सेक्टर-117 स्थित गेट नंबर-1 के पास मंदिर वाली ग्रीन बेल्ट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन टीम RWA/117 द्वारा किया जाएगा।
स्वच्छ और हरित नोएडा का भी दिया जाएगा संदेश
सेक्टर 117 RWA के अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने बताया कि धार्मिक आयोजन के साथ-साथ “स्वच्छ नोएडा, हरित नोएडा” का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर और अधिक सशक्त एवं भव्य बनेगा।






