ग्रेटर नोएडा में ई-बसों के लिए आठ चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

ग्रेटर नोएडा। शहर में ई-बसों के संचालन को सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कासना बस डिपो के अंदर चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले यहां पांच चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन यूपीएसआरटीसी के अनुरोध पर अब इनकी संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है।

ई-बसों की पार्किंग के लिए जगह तैयार

प्राधिकरण ने कासना बस डिपो में ई-बसों की पार्किंग के लिए आवश्यक स्थान भी खाली करा लिया है। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद बसों के संचालन और रखरखाव में आसानी होगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सिटी पार्क में भी जल्द शुरू होगा निर्माण

कासना डिपो के अलावा सिटी पार्क की पार्किंग में भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण वहां निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई है, लेकिन प्राधिकरण का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

फिलहाल नोएडा और मोहननगर डिपो पर निर्भरता

वरिष्ठ प्रबंधक (अर्बन सर्विस) सनी यादव ने बताया कि ई-बस सेवा शुरू होने के बाद से चार्जिंग की व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा की ई-बसों को चार्जिंग के लिए गाजियाबाद के मोहननगर डिपो और नोएडा के इलेक्ट्रिक डिपो पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कासना और सिटी पार्क में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें