नोे़एडा।ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
मुख्यमंत्री को भेजा हस्तक्षेप का अनुरोध
किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर 10 प्रतिशत आबादी भूखंड के मुद्दे का जल्द समाधान कराने की अपील की। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित इस मामले का निस्तारण अब तक नहीं हो सका है।
2010 के समझौते का पूरा लाभ नहीं मिलने का आरोप
किसानों का आरोप है कि वर्ष 2010 में हुए समझौते के बावजूद उन्हें आज तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिला। उनका कहना है कि प्रशासन ने समझौते की शर्तों को पूरी तरह लागू नहीं किया, जिससे किसान लगातार परेशान हैं।
आंदोलन में पांच किसानों की हुई थी मौत
सिरसा गांव के चौधरी प्रकाश प्रधान ने बताया कि वर्ष 2010 में मुआवजा वृद्धि और आबादी भूखंड की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पांच किसानों की मौत हो गई थी। किसानों ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई है, इसलिए सरकार को जल्द हस्तक्षेप कर न्याय दिलाना चाहिए।


