नोएडा में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा: RWA की सतर्कता, CCTV नेटवर्क और लोगों की जागरूकता से तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-116 में 3 जुलाई को दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा RWA सेक्टर-117 की सतर्कता, हाई-रिजोल्यूशन CCTV नेटवर्क, स्थानीय नागरिकों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज और सोशल मीडिया से मिली बड़ी सफलता

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना से करीब 40 मिनट पहले यही तीनों संदिग्ध सेक्टर-117 में रेकी करते हुए दिखाई दिए थे। सेक्टर-117 में RWA द्वारा लगाए गए लगभग 50 हाई-रिजोल्यूशन CCTV कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। संदिग्ध गतिविधि देखकर RWA अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने सुरक्षा गार्ड को उन्हें रोकने के निर्देश दिए और स्वयं मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों के पहचान पत्र देखे गए, उनकी तस्वीरें ली गईं और उन्हें सेक्टर से बाहर कर दिया गया।

देर रात जब सेक्टर-116 में चोरी का CCTV वीडियो सामने आया तो पता चला कि चोरी करने वाले वही तीन लोग थे जिन्हें दोपहर में सेक्टर-117 में रोका गया था। इसके बाद RWA सेक्टर-117 ने तत्काल अपनी CCTV फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें सेक्टर-116 RWA को उपलब्ध कराईं। सोशल मीडिया और स्थानीय व्हाट्सएप समूहों में तस्वीरें साझा किए जाने के बाद उनकी पहचान सुनिश्चित हुई।

 

शनिवार सुबह मिली सूचना के आधार पर बरौला क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया और RWA सेक्टर-116 के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘सुरक्षित समाज के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी’

RWA सेक्टर-117 के अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने कहा कि यह सफलता आधुनिक CCTV व्यवस्था, समय पर की गई सतर्कता और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी RWA से अपने क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तथा RWA को देने की अपील की। RWA ने इस कार्रवाई में सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से बरौला गांव के निवासियों और पुलिस प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें