[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में जेवर एयरपोर्ट से कोलकाता और बेंगलुरू के लिए 1 अक्टूबर से सीधी उड़ान शुरू

विज्ञापन

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। अकासा एयर एक अक्टूबर से जेवर एयरपोर्ट से कोलकाता और बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू होने से यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा। इसके अलावा अहमदाबाद और पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइन कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन

 सुबह 10:30 बजे जेवर से कोलकाता के लिए उड़ान

 अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1569 सुबह 10:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और दो घंटे 20 मिनट में दोपहर 12:50 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी 1570 दोपहर 1:30 बजे कोलकाता से रवाना होगी और दोपहर 3:50 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

बेंगलुरू के लिए भी सीधी उड़ान की सुविधा

 अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1525 सुबह सात बजे बेंगलुरू से उड़ान भरकर सुबह 9:45 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी 1526 शाम 4:30 बजे जेवर से उड़ान भरेगी और रात 7:20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। इससे दोनों शहरों के बीच सीधी हवाई यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

अहमदाबाद-पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट, मुंबई सेवा बंद

अकासा एयर ने अहमदाबाद और पुणे के लिए सीधे रूट के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई है। वहीं, एक अक्टूबर से एयरलाइन दोपहर 2:05 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या क्यूपी 1940 को फिलहाल बंद करने जा रही है। इससे जेवर एयरपोर्ट से अलग-अलग प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें