[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में व्यापारियों की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

विज्ञापन

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (जिला गौतमबुद्धनगर) की ओर से व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन और संवाद कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन, नोएडा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पीयूष द्विवेदी (एनसीआर चेयरमैन) ने की, जबकि जिला अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पश्चिम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

एक-दूसरे के कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला गौतमबुद्धनगर के सदस्यों और उनके द्वारा संचालित व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थानों का परिचय कराया गया। इसका उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़कर आपसी सहयोग के माध्यम से कारोबार को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र और उनके प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए संगठन के बोर्ड भी वितरित किए गए।

व्यापारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधायक के सामने रखीं समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों एवं उद्यमियों ने मौजूदा समय में कारोबार के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और अपने सुझावों को क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह के समक्ष रखा। दोनों अतिथियों ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके महत्व पर चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के समाधान और सुझावों को जल्द अमल में लाने का आश्वासन दिया।

करीब 100 सदस्यों ने प्राप्त किए प्रमाण पत्र और बोर्ड

कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव अमित पोरवाल एवं राहुल भाटिया, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, संरक्षक डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय बाथला, मित्रा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, विकास बंसल, उपाध्यक्ष के.के. अग्रवाल सीए, उमानंदन कौशिक, सचिव सुनील वर्मा, मनोज गोयल, तनवीर, धर्मवीर बंसल, अंकित गुप्ता, मनोज गौड़, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, रेनू बाला शर्मा, वंदना शर्मा, संतोष सिंह, मंजू शर्मा, दुर्गा शर्मा, शीतल शुक्ला, नंदिनी मेहरा, कुसुम पथरिया, योगिता मल्होत्रा, कविता सिंह, मधु सिंह समेत करीब 100 सदस्य शामिल हुए। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और सदस्यता प्रमाण पत्र एवं प्रतिष्ठानों के लिए बोर्ड प्राप्त किए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें