[gtranslate]
[gtranslate]

रेरा आवंटियों को घर बैठे मिलेगी आदेश और रिकवरी सर्टिफिकेट की जानकारी, ई-मेल से होगा समाधान

नोएडा।उत्तर प्रदेश में रेरा के आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को अब रेरा बेंच के आदेश और रिकवरी सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवंटी घर बैठे ही ई-मेल के माध्यम से अपने मामले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित रेरा बेंच के ई-मेल पते पर मामले का पूरा विवरण भेजना होगा। इस व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ समय की भी बचत होगी।

शपथ पत्र में देरी से हो रही परेशानी

रेरा अध्यक्ष संजय भूस रेड्डी ने बताया कि कई मामलों में आवंटी समय पर आवश्यक शपथ पत्र जमा नहीं कर पाते हैं। इसके कारण रिकवरी सर्टिफिकेट के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हो जाती है।

ई-मेल से मिलेगी त्वरित जानकारी

इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने ई-मेल के माध्यम से आवंटियों को त्वरित सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। आवंटी अपने मामले से संबंधित जानकारी ई-मेल के जरिए रेरा अधिकारियों से प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी और मामले की स्थिति के बारे में समय पर जानकारी मिल सकेगी।

ई-मेल में ये जानकारी देना जरूरी

रेरा की ओर से बताया गया है कि जानकारी प्राप्त करने के लिए ई-मेल में मामला संख्या, रिकवरी सर्टिफिकेट संख्या, परियोजना का नाम, बिल्डर का नाम और समस्या का संक्षिप्त विवरण जरूर दर्ज करें। इससे अधिकारियों को मामले की पहचान करने और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें