[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में यीडा के 46 नए सेक्टरों का तीन माह में बनेगा सर्विस मास्टर प्लान, तय होंगी पानी-सीवर और ड्रेनेज की सुविधाएं

 नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) का सर्विस मास्टर प्लान अगले तीन माह में तैयार किया जाएगा। इसके तहत मास्टर प्लान 2041 में शामिल 46 नए सेक्टरों में भविष्य की आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ढांचागत सुविधाओं का खाका तैयार होगा। प्राधिकरण ने इसकी जिम्मेदारी हरियाणा की अर्शिया कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है।

ड्रेन, सीवर और पानी की लाइन की होगी योजना

कंपनी प्रस्तावित क्षेत्रों का सर्वे करने के साथ सर्विस मास्टर प्लान तैयार करेगी। इसमें ड्रेन, सीवर, पानी की पाइपलाइन समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को किस स्थान पर और किस तरह विकसित किया जाएगा, इसका पूरा प्रावधान किया जाएगा। नए सेक्टरों की जरूरत के हिसाब से बुनियादी सुविधाओं की योजना तैयार की जाएगी।

आबादी के हिसाब से तय होगी एसटीपी-यूजीआर की क्षमता

मास्टर प्लान में नए सेक्टरों में बसने वाली आबादी और प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधियों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), अंडरग्राउंड रिजर्वायर (यूजीआर) समेत अन्य सुविधाओं की क्षमता तय की जाएगी। इनके निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान भी चिन्हित किए जाएंगे।

एसीईओ मनीष मीणा के अनुसार, सर्विस मास्टर प्लान तैयार करने वाली कंपनी प्रस्तावित क्षे

प्राकृतिक जल स्रोत और जल निकासी का होगा सर्वे

त्र के भौगोलिक स्वरूप और प्राकृतिक जल स्रोतों का सर्वे करेगी। यीडा क्षेत्र में मौजूद प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था, जल स्रोत और पानी के बहाव का भी अध्ययन किया जाएगा। इसी के आधार पर भविष्य की जल निकासी और अन्य सुविधाओं की योजना तैयार होगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें