[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

नोएडा।नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से नोएडा लोक मंच दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र, ओ-ब्लॉक, पुराना बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच

फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में ऑर्थोपेडिक, ENT, जनरल फिजिशियन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।

आधुनिक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी रहीं उपलब्ध

शिविर में ब्लड सैंपल कलेक्शन, PFT (Pulmonary Function Test), BMD (Bone Mineral Density) एवं वाइटल चेकअप जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहीं। इन जांचों के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी मिला।

मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं

स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ मरीजों के लिए आवश्यक फार्मेसी की दवाइयों की भी व्यवस्था की गई। शिविर के सफल आयोजन से स्थानीय नागरिकों को एक ही स्थान पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हुई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें