नोएडा। नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से नोएडा लोक मंच दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र, ओ-ब्लॉक, पुराना बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें करीब 250 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की विभिन्न स्वास्थ्य जांच
शिविर में आम नागरिकों के लिए कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ब्लड सैंपल कलेक्शन, PFT (Pulmonary Function Test), BMD (Bone Mineral Density), वाइटल चेकअप के साथ ऑर्थोपेडिक, ENT, जनरल फिजिशियन और आई चेकअप की सुविधा दी गई। मरीजों के लिए आवश्यक फार्मेसी की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
सिर्फ 30 रुपये में ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा
शिविर के दौरान करीब 100 लोगों के ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श कार्ड भी बनाए गए। इन कार्ड के माध्यम से लोगों को मात्र 30 रुपये में ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से शुरू की गई यह पहल आम लोगों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नवाब सिंह नागर ने की जनहित की पहल की सराहना
कार्यक्रम की शुरुआत श्री योगेंद्र नारायण जी, Retd. IAS, पूर्व महासचिव, राज्यसभा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोएडा लोक मंच के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं माननीय श्री नवाब सिंह नागर जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए नोएडा लोक मंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से स्थानीय नागरिकों को काफी लाभ मिला।


