[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में हवा की नमी से बनेगा शुद्ध पेयजल, नोएडा की कंपनी ने लॉन्च की एडब्ल्यूजी मशीन

ग्रेटर नोएडा। पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए हवा से पानी बनाने की तकनीक उम्मीद की नई किरण बन सकती है। सेक्टर-63 स्थित नोएडा की एक निजी कंपनी ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो के दौरान एटमॉस्फेरिक वाटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) मशीन लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार यह मशीन वातावरण में मौजूद नमी को शुद्ध पेयजल में बदलने में सक्षम है। इससे उन क्षेत्रों में भी पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है, जहां पानी की भारी कमी है।

भूजल संकट के बीच वैकल्पिक जल स्रोत की तकनीक

जलवायु परिवर्तन, लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ते प्रदूषण के कारण कई क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे समय में वैकल्पिक जल स्रोतों की तकनीक पर जोर दिया जा रहा है। चार दिवसीय एक्सपो में प्रदर्शित एडब्ल्यूजी मशीन उद्योग प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कंपनी का दावा है कि तकनीक से पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भरता कम करने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

नमी को फिल्टर कर तीन तापमान पर मिलेगा पानी

डब्ल्यूएई कंपनी की मार्केट हेड शिविका के मुताबिक मशीन वातावरण में मौजूद नमी को विशेष तकनीक से संघनित करती है। इसके बाद पानी को बहु-स्तरीय फिल्ट्रेशन और शुद्धिकरण प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिससे पेयजल तैयार होता है। उनके अनुसार मशीन को घर में एसी की तरह अंदर या बाहर लगाया जा सकता है। इससे सामान्य, ठंडा और गर्म पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी इसे ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित जीरो-वेस्ट और सस्टेनेबल जलयोजन की दिशा में उपयोगी तकनीक बता रही है।

मोबाइल चार्जर जितनी बिजली खपत का कंपनी का दावा

कंपनी की मार्केट हेड शिविका ने दावा किया कि मशीन ऊर्जा दक्ष तकनीक पर आधारित है और इसकी बिजली खपत लगभग एक मोबाइल चार्जर के बराबर है। कम बिजली खपत से संचालन लागत कम रहने का दावा किया गया है। मशीन को घरेलू उपयोग के अलावा एयरपोर्ट, होटल, कॉर्पोरेट कार्यालय, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और आवासीय परिसरों में लगाने की संभावना बताई गई है। कंपनी के मुताबिक इससे लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ प्लास्टिक बोतलबंद पानी पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें