[gtranslate]
[gtranslate]

सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे लावारिस पशु, दनकौर में तीन जिंदगियां खत्म; प्रशासन बेखबर

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश अब वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर झुंड में बैठे पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

एक ही रात में तीन लोगों की चली गई जान

दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बुधवार देर रात लावारिस पशुओं की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों में बाइक सवार दंपती और एक कारपेंटर की जान चली गई। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।

पशु से टकराने के बाद कारपेंटर की मौत

बिजली घर चौराहे के पास देर रात बाइक से जा रहे बुलंदशहर निवासी अनीश (47) अचानक सड़क पर आए लावारिस पशु से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनीश दनकौर कस्बे में कारपेंटर का काम करते थे।

कार्रवाई की मांग, प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़कों पर लंबे समय से लावारिस गोवंश घूम रहे हैं और कई लोग इनसे टकराकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों का कहना है कि तीन महीने में करीब 10 हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभागों ने अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से लावारिस पशुओं को हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें