[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की 15 वर्षीय नाबालिग ने जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को कहे अपशब्द, पहचान को लेकर बड़ा खुलासा

नोएडा।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की की पहचान को लेकर फैली भ्रम की स्थिति अब साफ हो गई है। जांच में सामने आया कि जिस लड़की को ‘रुचिका’ बताया जा रहा था, उसका नाम रुचिका नहीं है। रुचिका दरअसल उस नाबालिग की 45 वर्षीय मां का नाम है।

15 वर्षीय नाबालिग निकली लड़की

जांच में पता चला कि अपशब्द कहने वाली लड़की की उम्र 15 वर्ष है और वह नाबालिग है। शुरुआत में उसकी पहचान गलत तरीके से सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस और जांच एजेंसियों ने उसकी वास्तविक पहचान स्पष्ट कर दी।

बहन नहीं, एक भाई है परिवार में

मामले की जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि नाबालिग की कोई बहन नहीं है। उसका एक भाई है, जो अपने दादा के साथ रहता है। इस तरह सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर चल रही कई जानकारियां भी गलत साबित हुईं।

जन्मदिन के बहाने घर से निकली

जानकारी के अनुसार, किशोरी का 1 अगस्त को जन्मदिन था। वह नए कपड़े खरीदने की बात कहकर नोएडा स्थित अपने घर से निकली थी और बाद में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गई, जहां प्रदर्शन के दौरान उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे। घटना के बाद उसने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें