[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में नोकिया कंपनी में 19 करोड़ रुपये के पीएफ घोटाले का खुलासा, दो अधिकारी सीबीआई के रडार पर

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों रुपये के प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले का मामला सामने आया है। सीबीआई ने कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फर्जी पीएफ खातों में ट्रांसफर करने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

19 करोड़ रुपये फर्जी पीएफ खातों में ट्रांसफर करने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपितों ने कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड से जुड़ी राशि को कथित तौर पर फर्जी पीएफ खातों में स्थानांतरित कर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया। मामले में करोड़ों रुपये के गबन की जांच की जा रही है।

दो वरिष्ठ अधिकारी नामजद

सीबीआई ने इस मामले में नोकिया के पेरोल क्लस्टर लीड वैभव वर्मा और पेरोल मैनेजमेंट हेड कमाराजू मुत्याला को नामजद किया है। दोनों पर पीएफ फंड के प्रबंधन में गंभीर अनियमितता और धोखाधड़ी करने का आरोप है।

भ्रष्टाचार और आईटी अधिनियम के तहत जांच

सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एजेंसी अब पूरे लेनदेन की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित घोटाले में अन्य लोगों की भी भूमिका थी या नहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें