[gtranslate]
[gtranslate]

नोेएडा में 20 हजार किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड देना यमुना प्राधिकरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2041 के तहत नियोजित सेक्टरों की करीब 41 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण या किसानों की सहमति से खरीद ली है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ प्रभावित किसानों को सात प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

20 हजार किसानों को मिलने हैं आबादी भूखंड

प्राधिकरण ने अब तक करीब 15,820 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित या खरीदी है। इसके बदले लगभग 20 हजार किसानों को सात प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिए जाने हैं। हालांकि अब तक केवल साढ़े चार हजार किसानों को ही आवंटन पत्र जारी हो सके हैं।

38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विकास की योजना

यमुना प्राधिकरण के फेज-एक में कुल 75 हजार हेक्टेयर भूमि अधिसूचित है। मास्टर प्लान-2041 के तहत इसमें से 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में शहर के विकास की योजना तैयार की गई है। इसमें 4,920 हेक्टेयर भूमि किसानों की सहमति से खरीदी गई है।

आरक्षण पत्र जारी, आवंटन का इंतजार

किसान वर्षों से आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे हैं। किसान संगठनों के दबाव के बाद प्राधिकरण ने 12 हजार किसानों को आरक्षण पत्र जारी किए हैं, लेकिन अभी तक साढ़े चार हजार किसानों को ही भूखंड आवंटित किए जा सके हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें