[gtranslate]
[gtranslate]

डेंगू से निपटने को जिला अस्पताल अलर्ट, 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया

 नोएडा। मानसून सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर दिया गया है। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बनाए गए इस वार्ड में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ऑक्सीजन और ब्लड की व्यवस्था सुनिश्चित

वार्ड में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने मलेरिया विभाग के साथ समन्वय बनाकर पैथोलॉजिस्ट को ब्लड यूनिट और प्लाज्मा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हर बेड पर लगाई गई मच्छरदानी

डेंगू मरीजों को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए वार्ड के प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी।

मच्छरजनित बीमारियों पर विशेष नजर

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि मानसून की शुरुआत के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए अस्पताल को पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें